सम्मान समारोह आज
भाटापारा - सेन्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा द्वारा नगर के नवनिर्वाचित विधायक शिवरतन शर्मा, रायपुर उत्तर से निर्वाचित विधायक श्रीचंद सुंदरानी का सम्मान समारोह गुरुवार को दोपहर 12 बजे पंचायत भवन श्री गुरुनानक सिंधी धर्मशाला बजरंग वार्ड में होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व अध्यक्ष पूर्व पार्षद हजारी लाल छाबडिय़ा को सिंधु गौरव की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ समाज के सभी पूर्व व वर्तमान पार्षदों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात भोज का आयोजन रखा गया है।
उक्ताशय की जानकारी सुदामा चंद मंधान द्वारा दी है।