पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर - एम्स में सीनियर रेसीडेंट की भर्ती के लिए 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसमें 81 सीनियर रेसीडेंट का चयन किया जाएगा। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि एनीस्थिसिया विभाग में 8, ब्लड बैंक में 3, ईएनटी में 2, जनरल सर्जरी में 12, मेडिसिन में 10, न्यूनेटोलॉजी में 5, गायनिक में 5, ऑप्थेलमोलॉजी में 4, ऑर्थो में 4, पीडियाट्रिक में 6, साइकेट्री में एक, पल्मोनरी मेडिसिन में 5 एसआर की भर्ती की जाएगी।
इसी तरह रेडियोलॉजी में 6, रेडियो थैरेपी में 2, गेस्ट्रोलॉजी में 2, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी व नेफ्रोलॉजी में 2-2 सीनियर रजिस्ट्रार की भर्ती की जाएगी। दूसरी ओर 100 स्टाफ नर्स ग्रेड दो के लिए वॉक इन इंटरव्यू 29 व 30 जनवरी को होगी। यह भर्ती केवल पांच माह के लिए होगी। एम्स में 20 बेड का अस्पताल शुरू हो गया है। यही कारण है कि प्रबंधन डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ की भर्ती तेजी से कर रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.