पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन का सेलिब्रेशन 24.7 रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म चलाएगा शुक्रवार को टेंडर ओपन होने के साथ ही शु

स्टेशन का सेलिब्रेशन 24.7 रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म चलाएगा- शुक्रवार को टेंडर ओपन होने के साथ ही शुरू होगी नई व्यवस्था- फूड प्लाजा के नाम से होगा संचालित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर - स्टेशन परिसर में स्थित सेलिब्रेशन 24 इनटू 7 को अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) फुड प्लाजा खुद चलाएगा। वह इसे ठेके पर जरूर देगा, लेकिन काउंटर पर कर्मचारी बैठकर पूरी मॉनीटरिंग करेंगे। आईआरसीटीसी ने यात्रियों से शिकायत मिलने के बाद फूड प्लाजा के संचालक को नोटिस भेजा। उसके बाद अचानक ही संचालकों ने इसे छोडऩे का फैसला ले लिया। संचालकों द्वारा इसका संचालन छोडऩे के पीछे रेलवे की नोटिस को कारण माना जा रहा है।

रेलवे अब आईआरसीटीसी इसे फूड प्लाजा के नाम से संचालित करेगा। आईआरसीटीसी के अफसरों का कहना है कि रेल यात्रियों को बेहतर सर्विस देने का प्रयास किया जाएगा। नए फुड प्लाजा में यात्रियों के लिए पानी के बॉटल से लेकर बिस्किट-नमकीन तक ब्रांडेड रहेगा। लोकल ब्रांड की वस्तुएं यहां बेचने की अनुमति नहीं होगी। आईआरसीटीसी ने इसके संचालन के लिए नया टेंडर कुछ ही दिन पहले जारी किया है। शुक्रवार को टेंडर ओपन होगा। देशभर से लगभग 15 कारोबारियों ने टेंडर में हिस्सा लिया है। शुक्रवार को ही टेंडर खोलने के बाद नए ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

काउंटर पर बैठेगा कॉरपोरेशन का कर्मचारी

नए फुड प्लाजा में आईआरसीटीसी के कर्मचारी बैठेंगे। खान-पान की गुणवत्ता नजर रखी जाएगी। नए नियम के तहत पूरे दिन की बिक्री का परसेंटेज काटकर बाकी पैसा संचालक के खाते में डाल दिया जाएगा। इसी शर्त के आधार पर इस बार टेंडर जारी किया गया है। शर्तों में स्पष्ट तौर से यात्रियों को बेहतर से बेहतर सर्विस देने की बात कही गई है। सभी सामग्रियों की मूल्य सूची भी चस्पा की जाएगी।