पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका

ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला - बलौदाबाजार-सिमगा मार्ग पर बुधवार की दोपहर 2 बजे एक ट्रैक्टर चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार धनेश्वर खिचरिया उम्र 40 वर्ष तथा गरीबा जांगड़े 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें संजीवनी एक्सप्रेस से रायपुर ले जाया गया। मोटर साइकिल व ट्रैक्टर दोनों बलौदाबाजार से सिमगा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम पड़कीडीह के पास यह हादसा हुआ। इससे दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई है। ट्रैक्टर पड़कीडीह के धनीराम बंजारे का है।