पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर और बिलासपुर भिड़ेंगे खिताबी मुकाबले

रायपुर और बिलासपुर भिड़ेंगे खिताबी मुकाबले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर-बिलासपुर में होगी खिताबी भिड़ंत
रायपुर - छत्तीसगढ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में रायपुर और बिलासपुर ने जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन बुधवार को दुर्ग की टीम 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी केवल 78 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। इस तरह से रायपुर ने यह मैच 341 रनों से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से सौरभ व गुंजन ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले रायपुर ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे जबकि दुर्ग ने पहली पारी में 83 रन पर आउट हो गई है। रायपुर ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 205 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। तीन दिवसीय खिताबी मुकाबला 24 जनवरी से बिलासपुर में खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बिलासपुर ने राजनांदगांव को 312 रनों से हराया।
राज्य स्तरीय महिला स्पर्धा आज से
रायपुर - खेल विभाग की ओर गुरुवार से राज्य स्तरीय महिला खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय स्पर्धा में टेनिस, हैंडबॉल और हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। स्पर्धा में 27 जिलों के 1000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। टेनिस के मुकाबले यूनियन क्लब में होंगे जबकि हॉकी के मैच खेल भवन मैदान में और हैंडबॉल के मैच साइंस कॉलेज में खेले जाएंगे। स्पर्धा के मुकाबले सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे।