पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर के बच्चों का स्वास्थ्य जांचने शिविर 28 जनवरी को

जिलेभर के बच्चों का स्वास्थ्य जांचने शिविर 28 जनवरी को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
रेड क्रॉस सोसायटी कांकेर 28 जनवरी को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसमें जिले भर के 14 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
इस विशाल शिविर का आयोजन सिंगारभाठ स्थित होम गार्ड कैम्प के मैदान पर होगा। शिविर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें मेडिकल कालेज रायपुर और जगदलपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ बच्चों की जांच करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच के पश्चात बच्चों को आवश्यक इलाज के लिए संबंधित विशिष्ट अस्पतालों में भेजा जाएगा। बच्चों के इलाज की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की जा रही है। विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सिंगारभाठ कांकेर स्थित होम गार्ड कैम्प के मैदान में किया जाएगा। शिविर में कांकेर के साथ ही मेडिकल कालेज रायपुर और जगदलपुर के शिशुरोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे और बच्चों की जांच करेंगे।
शेष पेज 16 पर


विकासखंड वार बच्चों का पंजीयन कर चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। शिविर में गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चे जिनका इलाज किन्हीं कारणवश प्रारंभ नहीं कराया जा सका है, उनकी भी प्रारंभिक जांच कर इलाज हेतु भेजा जाएगा। कलेक्टर श्रीमती अलरमेल मंगई डी ने जिले के समस्त नागरिकों से कहा वे अपने आस-पास रहने वाले किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त 14 वर्ष तक के बच्चों को उचित चिकित्सा दिलाने में सहयोग करें और शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें।
-------------------------
-----------------------