पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद भी शहर के छूटे हुए लोगों का स्मार्ट कार्ड नहीं बन रहा है। इस वजह से आरएसबीवाय व एमएसबीवाय के तहत मिलने वाली मुफ्त इलाज की योजना का लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। न्यू शांतिनगर के शिव कुमार शर्मा व नरेंद्र कुमार शर्मा ने भास्कर हेल्पलाइन पर बताया कि स्मार्ट कार्ड नहीं बनने से पैसे देकर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
शेड नहीं, धूप में बस-ऑटो का इंतजार
तेलीबांधा से पचपेड़ी नाका तक शेड नहीं होने के कारण लोगों को स्कूल, कॉलेज बस व ऑटो पकडऩे के लिए खुले में खड़े रहना पड़ता है। शैलेंद्रनगर निवासी प्रभात तांबे का कहना है कि इससे लोगों को बड़ी परेशानी होती है। बारिश में भीगने का डर, ठंड में ठंडी व गर्मी में तेज तपिश का सामना करना पड़ता है। शेड बनवाने से लोगों को सुविधा होगी।
पाइन लाइन बिछी, सड़क पर गड्ढे
शिवानंदनगर में शर्मा आटा चक्की से गणेश मंदिर मार्ग में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई है। पाइप डालने के बाद ठीक से पाटा नहीं गया है। इससे दोपहिया सवार आए दिन गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। यही हाल गुढिय़ारी पड़ाव पर है। यहां पाइन बिछाने के लिए बीच सड़क को खोद दिया गया। गड्ढे में ऑटो व माल वाहक वाहन फंस रहे हैं। लोगों ने हेल्पलाइन पर बताया कि निगम के अफसर व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ई-मेल : श्चह्म्द्गह्यह्यठ्ठशह्लद्गष्द्दञ्चस्रड्डद्बठ्ठद्बद्मड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्द्दह्म्शह्वश्च.ष्शद्व
भास्कर हेल्पलाइन ८१-०९-२५२५२५
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.