पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर बना दिया कॉलेज

सड़क पर बना दिया कॉलेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता, रायपुर

रायपुर शहर में सरकारी जमीन का बड़ा गोलमाल करने के बाद अब भूमाफिया की नजर नई राजधानी पर है। नए शहर के दायरे में आने वाले गांव भेलवाडीह में एक निजी इंजीनियरिंग कालेज के लिए 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे के खुलासे से एनआरडीए अफसरों के होश उड़ गए हैं। दबाई गई सरकारी जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपए के आसपास आंकी गई है। दैनिक भास्कर टीम ने पड़ताल में पाया कि सिर्फ इंजीनियरिंग कालेज ही नहीं, मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी नाम की संस्था ने वहां पूरा परिसर बना रखा है। इसमें एमबीए और फार्मेसी कालेज के साथ-साथ हास्टल भवन भी है। इस खुलासे के बाद एनआरडीए ने आनन-फानन में सोसाइटी तथा परिसर के तमाम संस्थानों को नोटिस जारी कर दिया है। अफसर यह पता लगाने में भी जुट गए हैं कि 10 एकड़ जमीन पर दो साल से कब्जा हो रहा था, लेकिन किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी।

भेलवाडीह गांव के आसपास की पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि कालेज प्रबंधन ने नेशनल हाईवे - 43 के किनारे से गुजर रही नहर पर भी कब्जा कर लिया है। वहां न सिर्फ वॉच टॉवर बनाए गए हैं, बल्कि सर्वेंट क्वार्टर बी हैं। एनआरडीए अफसरों ने माना कि नेशनल हाईवे से भेलवाडीह जाने वाली 70 फीट चौड़ी सड़क पर ही कालेज बन गया है। अभनपुर तहलीदार ने एनआरडीए को कब्जे के बारे में जानकारी दी है। यह भी बताया है कि सिर्फ कालेज के लिए ही चार एकड़ सरकारी जमीन दबाई गई है।

लेयर-2 का है क्षेत्र

नया रायपुर कुछ चरणों में बन रहे हैं। इनमें से भेलवाडीह लेयर-2 में आता है, जहां कब्जे हुए हैं। इस लेयर में 23 गांव हैं। पहले यह इलाका अभनपुर तहसील में था। मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी ने यहां जमीन खरीदी थी। सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रकाश दावड़ा व मगनलाल का नाम रजिस्ट्री में दर्ज है। तहसीलदार की जांच में खुलासा हुआ कि कालेज जिस जमीन पर बना है, उनमें से खसरा नंबर 6 और 7 की तो रजिस्ट्री है, लेकिन खसरा नंबर 5 वाले प्लाट पर कब्जा किया गया है। इसी सोसाइटी से संबद्ध बताए जा रहे दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने भी करीब एक एकड़ सरकारी जमीन दबा ली है।

अब भी निर्माण जारी

मौके पर पहुंची भास्कर टीम ने पाया कि सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सरकारी जमीन पर निर्माण चल रहा है। पिछले हफ्ते एनआरडीए की टीम ने कब्जे की शिकायत पर वहां धावा बोला था। टीम ने अवैध निर्माण तुरंत हटाने तथा काम बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्देश देने के बाद एनआरडीए ने मानीटरिंग नहीं की। नतीजा, एक हफ्ते बाद भी वहां काम रोका नहीं गया।

सरकारी जमीन पर बनाई गई कॉलेज बिल्डिंग।

हटाने को तैयार : दावड़ा

॥ हमारी संस्था के पास जमीन के कागजात हैं। जहां तक सरकारी जमीन पर कब्जे का सवाल है, तहसीलदार और पटवारी से सीमांकन कराया जा सकता है। एनआरडीए ने अपनी पड़ताल के आधार पर हमारा कब्जा बताया है तो हम इसकी जांच के लिए तैयार हैं। वैसे, एनआरडीए से जो भी निर्देश आएगा, हम उसका पालन करने के लिए तैयार हैं।

प्रकाश दावड़ा, उपाध्यक्ष, मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी

कब्जा तुरंत छोडऩा होगा

॥मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी के संचालक प्रकाश दावड़ा को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द अवैध निर्माण हटाए और कब्जाई गई जगह छोड़ें। लेकिन अब भी निर्माण चल रहा है। इस मामले में जल्द कार्रवाई होगी।

महादेव कावरे, महाप्रबंधक, एनआरडीए

नहीं हटाया तो कार्रवाई

॥दए गए हैं कि कब्जे हटाएं और निर्माण बंद करें। ऐसा नहीं हुआ तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, सोसाइटी से जुड़े लोगों ने और कहां-कहां फर्जीवाड़ा किया है, इसके लिए भी जांच बिठा दी गई है।

अमित कटारिया, सीईओ, एनआरडीए

रोकने के निर्देश, फिर भी निर्माण

मौके पर पहुंची भास्कर टीम ने पाया कि सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सरकारी जमीन पर निर्माण चल रहा है। पिछले हफ्ते एनआरडीए की टीम ने कब्जे की शिकायत पर वहां धावा बोला था। टीम ने अवैध निर्माण तुरंत हटाने तथा काम बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्देश देने के बाद एनआरडीए ने मानीटरिंग नहीं की।

लेयर-2 का है क्षेत्र

नया रायपुर कुछ चरणों में बन रहे हैं। इनमें से भेलवाडीह लेयर-2 में आता है, जहां कब्जे हुए हैं। इस लेयर में 23 गांव हैं। पहले यह इलाका अभनपुर तहसील में था। मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी ने यहां जमीन खरीदी थी। सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रकाश दावड़ा व मगनलाल का नाम रजिस्ट्री में दर्ज है। तहसीलदार की जांच में खुलासा हुआ कि कालेज जिस जमीन पर बना है, उनमें से खसरा नंबर 6 और 7 की तो रजिस्ट्री है, लेकिन खसरा नंबर 5 वाले प्लाट पर कब्जा किया गया है। इसी सोसाइटी से संबद्ध बताए जा रहे दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने भी करीब एक एकड़ सरकारी जमीन दबा ली है।

ञ्च भेलवाडीह में बड़ा कब्जा, एनआरडीए ने जारी किया नोटिस

ञ्चनहर पर दो वॉच टावर के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी बना दिए

70 फिट चौड़ी सड़क पर इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग

नगर संवाददाता - रायपुर

रायपुर शहर में सरकारी जमीन का बड़ा गोलमाल करने के बाद अब भूमाफिया की नजर नई राजधानी पर है। नए शहर के दायरे में आने वाले गांव भेलवाडीह में एक निजी इंजीनियरिंग कालेज के लिए 10 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे के खुलासे से एनआरडीए अफसरों के होश उड़ गए हैं। दबाई गई सरकारी जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपए के आसपास आंकी गई है। दैनिक भास्कर टीम ने पड़ताल में पाया कि सिर्फ इंजीनियरिंग कालेज ही नहीं, मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी नाम की संस्था ने वहां पूरा परिसर बना रखा है। इसमें एमबीए और फार्मेसी कालेज के साथ-साथ हास्टल भवन भी है। इस खुलासे के बाद एनआरडीए ने आनन-फानन में सोसाइटी तथा परिसर के तमाम संस्थानों को नोटिस जारी कर दिया है। अफसर यह पता लगाने में भी जुट गए हैं कि 10 एकड़ जमीन पर दो साल से कब्जा हो रहा था, लेकिन किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी।

भेलवाडीह गांव के आसपास की पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि कालेज प्रबंधन ने नेशनल हाईवे - 43 के किनारे से गुजर रही नहर पर भी कब्जा कर लिया है। वहां न सिर्फ वॉच टॉवर बनाए गए हैं, बल्कि सर्वेंट क्वार्टर बी हैं। एनआरडीए अफसरों ने माना कि नेशनल हाईवे से भेलवाडीह जाने वाली 70 फीट चौड़ी सड़क पर ही कालेज बन गया है। अभनपुर तहलीदार ने एनआरडीए को कब्जे के बारे में जानकारी दी है।

नई राजधानी - लेयर-२ के भेलवाडीह गांव में संस्था ने दबाई ७ एकड़ जमीन, नोटिस