पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध सिलेंडरों के कारोबार पर छापेकार्रवाई ! खाद्य विभाग का दर्जनभर दुकानों पर धावा, 10 छोटे सिलेंड

अवैध सिलेंडरों के कारोबार पर छापेकार्रवाई-!-खाद्य विभाग का दर्जनभर दुकानों पर धावा, 10 छोटे सिलेंडर जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। सालों से खुलेआम बेचे जा रहे पांच किलो वाले गैस सिलेंडरों को रोकने के लिए प्रशासन अब जाकर अलर्ट हुआ और बुधवार को सुबह से ही खाद्य विभाग की टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी। अलग-अलग टीमों ने सुबह से शाम तक एक दर्जन से ज्यादा दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे, लेकिन दो-तीन दुकानों में ही छोटे सिलेंडर मिले। अफसरों ने भी माना कि कई दुकानदारों के खिलाफ छोटे सिलेंडर खुलेआम बेचने की शिकायत मिली, लेकिन छापे से पहले उन्होंने सिलेंडर गायब कर दिए।

दिनभर चले अभियान में 10 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को चेतावनी दी है कि ऐसे सिलेंडर अब बाजार में नजर न आएं। उन्होंने गैस कंपनियों को भी आगाह किया है कि छोटे सिलेंडरों की बुकिंग-डिलीवरी पर नजर रखी जाए।

दैनिक भास्कर ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से खबर छापी थी कि शहर में पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर गैस एजेंसियों के बजाय परचून और वर्तन वालों की छोटी-छोटी दुकानों पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं। यही नहीं, इन दुकानों से सिलेंडर भरकर भी दिए जा रहे थे। खबर छपने के बाद उन दुकानदारों ने सिलेंडरों को तुरंत हटा लिया, जो कल तक इन्हें सजाकर बेच रहे थे। यही वजह थी कि खाद्य विभाग बड़े पैमाने पर छापेमारी के बावजूद केवल 10 सिलेंडर ही जब्त कर पाया।दुकानों में फुड विभाग ने छापा मारकर अवैध सिंलेण्डर जब्त किए।