सुरों का संग्राम आज
भानुप्रतापपुर - यहां पर 23 जनवरी को राज्यस्तरीय संगीत गायन प्रतियोगिता होने जा रही है। रेस्ट हाऊस के सामने रात 8 बजे से इसकी शुरुआत होगी। इसमें क्षेत्र के युवा प्रतिभाशाली लोगों के बीच सुरों का संग्राम होगा। आयोजक नमन जैन, मोहसिन खान व संयोजक राजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिले के कोरर, भानुप्रतापपुर, संबलपुर के अलावा धमतरी, बालोद व रायपुर जिलों से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभावान लोगों को सामने लाने के उद्देश्य से किए जा रहे आयोजन में 19 जनवरी को स्वर परीक्षण में 45 लोगों का चयन किया गया।