पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहाणा महाजन के किशनभाई बने प्रमुख

लोहाणा महाजन के किशनभाई बने प्रमुख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - गुजराती लोहाणा महाजन रायपुर के नए प्रमुख किशनभाई जमनादास मीराणी चुने गए हैं। फाफाडीह स्थित लोहाणा महाजन वाड़ी में हुई सामान्य सभा में चुनाव अधिकारी रत्तीलालभाई मजीठिया व सुरेशभाई खाखरिया ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। बाद में प्रमुखश्री ने अनीषभाई मजीठिया को कार्यकारिणी प्रमुख के अलावा विनयभाई नथवाणी को सचिव व यशेष रायचुरा को सांस्कृतिक सचिव बनाया। उपाध्यक्ष प्रकाश पुजारा व हितेश रायचुरा , सहसचिव भरतभाई मानसता व निलेश पोपट तथा कोषाध्यक्ष का जिम्मा प्रदीप केशरिया को दिया गया है। कार्यकारिणी में किरणभाई दत्ताणी, जितेंद्र माणेक, नटवरलाल गंडेचा, भरतभाई राजदेव, प्रकाश पारपाणी के साथ महिला प्रतिनिधि मीताबेन चतवाणी व रेखाबेन रायचुरा को लिया है। मीराणी के चुने जाने पर समाज के कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके प्रमुखश्री बनने को समाज के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। वे समाज की सेवा में उल्लेखनीय सक्रियता दिखाने वाले ताराचंदभाई मीराणी के छोटे भाई है।



विनयभाई नथवाणी

किशनभाई मीराणी