दिल्ली का अध्ययन दल भ्रमण पर आया
कांकेर - राष्ट्रीय महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के अध्ययन दल 27 से 31 जनवरी तक छत्तीसगढ़ राज्य में भ्रमण करेंगे। प्रवास के दौरान अध्ययन दल रायपुर, जगदलपुर और कांकेर जिलों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक करेंगे। हैली पेड स्थल की सिंचाई एवं आवास सुरक्षा हेतु फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी करेंगे। अध्ययन दल के प्रवास के दौरान उच्च स्तरीय चिकित्सा दल की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सिविल सर्जन की होगी। अध्ययन दल के भ्रमण के दौरान स्थानीय विश्राम गृह में उपयुक्त सत्कार एवं हैली पेड स्थल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग करेंगे।