पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यसभा के लिए रामप्रताप व उपासने के नामप्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज तय करेगी उम्मीदवार

राज्यसभा के लिए रामप्रताप व उपासने के नामप्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज तय करेगी उम्मीदवार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। भाजपा की ओर से राज्यसभा में कौन जाएगा यह गुरुवार को तय हो जाएगा। अब तक संगठन महामंत्री का दायित्व निभा रहे रामप्रताप सिंह और उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का नाम दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। सांसद सरोज पांडेय के नाम की भी चर्चा है।

कहा जा रहा है कि प्रत्याशी का चयन करते वक्त दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व मजबूत करने के उद्देश्य को भी ध्यान में रखा जाएगा। ऐसे व्यक्ति का नाम तय किया जा सकता है जो राज्यसभा में दमदारी से छत्तीसगढ़ का पक्ष रखे। संगठन में लगातार काम कर रहे व सकारात्मक नतीजे दे रहे रामप्रताप सिंह को राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया जा सकता है। दूसरी ओर पार्टी में लगातार सक्रियता से काम कर रहे व विधानसभा टिकट से वंचित उपासने का नाम भी तेजी से उभरा है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और आरएसएस के प्रति वफादारी को देखकर भी उनकी दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है।

राज्य में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक भाजपा और दूसरी कांग्रेस के पास है। भाजपा के सांसद शिवप्रताप सिंह और कांग्रेस के मोतीलाल वोरा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को शाम 6 बजे एकात्म परिसर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व समिति के सदस्य इसमें शामिल होंगे। वे दो या तीन नाम तय करके केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली को भेजेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और संगठन महामंत्री सिंह नाम लेकर दिल्ली जाएंगे। उम्मीदवार की घोषणा वहीं से होगी।