पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम की अनुशंसा पर छह माह बाद भी सहायता नहीं

सीएम की अनुशंसा पर छह माह बाद भी सहायता नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महासमुंद - मुख्यमंत्री सचिवालय से आर्थिक सहायता प्रदान करने के जारी पत्र लेकर पिछले 6 माह से पारधी दंपति कलेक्टोरेट कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं किंतु अब तक उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। ग्राम पंचायत बेलसोंडा निवासी आनंद राम पारधी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व पुत्र देवचरण पारधी की पेट की अतड़ी खराब हो गई थी उनका आपरेशन रायपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया था।

जिसमें करीब 1 लाख 30 हजार रुपए खर्च हुआ था जिसे कर्ज लेकर चुकाया। देवचरण को अभी और उपचार की आवश्यकता है लिहाजा उन्होंने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की थी। जिसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय से आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन को पत्र जारी किया गया है किंतु 6 माह बाद भी सहायता राशि नहीं मिल पाई है।