पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्याार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रर्दशन

विद्याार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रर्दशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुद
विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने और कौशल, दक्षता विकसित करने के लिए भारत स्काउटस एवं गाइडस राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित कोलॉज मेकिंग, फोटो प्रर्दशनी, लॉग बुक सहित विविध स्पर्धाओं में धमतरी जिले ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
धमतरी जिले से सम्मिलित राज्यपाल अवार्ड से पुरूस्कृत प्रतिभागियों में स्काउट विंग से डीपीएस के ऐश्वर्य पिल्ले, अभिजीत यादव, गाइड विंग से कु. प्रीति वाधवानी, दृष्टि देवांगन सहित रेंजर्स विंग केे कु. आंकाक्षा नंद, भुमिका मानिकपुरी सहित प्रभारी शिक्षिका गाइडर कांति नायर, डीओसी प्रेमलता ठाकुर के दल को राज्य मुख्य आयुक्त जी. स्वामी, राज्य सचिव बी. रमेश पटनायक, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त हसरत खान, सरिता पांडेय, डॉ. करूणा मसीह सहित निर्णायकों के पैनल ने सराहा।