पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निधन समाचार ००१

निधन समाचार ००१

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एन. रत्ना देवी
रायपुर - रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी, स्टेशन रोड निवासी ८७ वर्षीय एन.रत्ना देवी का बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह ८.३० बजे निवास स्थान से देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे स्व.एमएस प्रधान की पत्नी, वेंकटराव, एनएस राव, जगन्नाथ राव, एम नरसिंह राव, एन शंकर राव की माता तथा एस हेमंत राव की सास थीं।
इंदिरा तंबोली
रायपुर - हनुमान नगर, लाखेनगर निवासी 83 वर्षीय इंदिरा तंबोली का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे मारवाड़ी श्मशानघाट में किया जाएगा। वे ओमप्रकाश एवं जयप्रकाश तंबोली की माता थीं।
दौलतराज कोचेटा
रायपुर - टैगोर नगर निवासी ८६ वर्षीय दौलतराज कोचेटा का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह
१० बजे मारवाड़ी श्मशानघाट में किया जाएगा। वे यशवंत, प्रदीप, संपत, बसंत, भूपेंद्र के पिता
एवं डॉ. पंकज, पीयूष जैन के
दादा थे।