पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर घोल रही मोदी की जुबान : जोगी

जहर घोल रही मोदी की जुबान : जोगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गलत बयानबाजी देश की राजनीति में जहर घोलने की काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं। 2014 के चुनाव में जनता एक बार फिर गांधी परिवार के राहुल को सिर आंखों पर बिठाएगी। नरेंद्र मोदी के बयानों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह जैसी भाषा बोल रहे हैं वह सिर्फ भाजपा कर सकती है। जोगी ने आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का दलगत राजनीति में उपयोग करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।


ते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आप के नेता अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली को नौटंकी करार दिया।