पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव को देखते हुए चेंबर में नई उठापटक

चुनाव को देखते हुए चेंबर में नई उठापटक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
छत्तीसगढ़ चेंबर के चुनाव हालांकि जून माह में होंगे, लेकिन इसके लिए राजनीतिक गोटियां अभी से बिठाई जाने लगी हैं। जमीन फर्जीवाड़े में फंसे संजय बाजपेयी को युवा चेंबर के अध्यक्ष पद से हटाने के लगभग आठ महीने बाद एनसीपी के सतीश जग्गी को नया अध्यक्ष बनाया जा रहा है। चेंबर में गुटीय संतुलन की कोशिश भी शुरू हो गई है। चुनाव के बाद से ही नाराज चल रहे पूर्व अध्यक्ष पूरनलाल अग्रवाल के बेटे प्रकाश अग्रवाल को महामंत्री बनाया जा रहा है। इसी गुट के नरेश गंगवानी कोषाध्यक्ष होंगे।
चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने तीनों नियुक्तियों पर सहमति दे दी है। एक-दो दिन में इसकी अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सुंदरानी पैनल को मजबूत करने के लिए यह कवायद शुरू हुई है। चेंबर चुनाव के बाद पूरनलाल ने श्रीचंद के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। इस मामले में अब तक अंतिम फैसला नहीं आया है। बताया जा रहा है कि उनके बेटे को महामंत्री बनाने के बाद संभव है कि पूरनलाल केस वापस ले लें।



मार्च में आमसभा

चेंबर का नया अध्यक्ष चुनने के लिए मार्च में चेंबर की वार्षिक आमसभा होगी। अध्यक्ष के लिए एक नाम नहीं होने की वजह से चेंबर चुनाव होना तय है। अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होने की वजह से यह तय हो गया है कि चेंबर चुनाव जून में होंगे। सुंदरानी पैनल ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। यूएन अग्रवाल के विरोध के बाद उनके पैनल से कार्यकारी अध्यक्ष अमर धावना और महामंत्री जितेंद्र बरलोटा का नाम प्रमुखता के साथ सामने आया है।