पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े सूने घर से दो लाख के जेवर के साथ नगदी की चोरी

दिनदहाड़े सूने घर से दो लाख के जेवर के साथ नगदी की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। मंगलवार दोपहर नगर के ओम शांति कालोनी स्थित नीलकंठ साहू के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 2 लाख से अधिक के जेवरात ले गए। देर शाम रायपुर से पत्नी तारणी साहू के लौटने पर उसने गरियाबंद से लौट रहे अपने पति को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। इसके बाद रात 8 बजे स्थानीय थाने में शिकायत में दो लाख रुपए के जेवरात और नगद 22 हजार रुपए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से कालोनी में दहशत है।

थाना प्रभारी अकीक खोखर एवं रायपुर क्राइम ब्रांच के टीआई संजय सिंह ने सदल-बल घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर बाउंड्रीवाल को फांद मुख्य व्दार एवं हॉल के एक ओर बेडरूम के दरवाजों का ताला तोड़ कमरे में रखी लोहे की गोदरेज का लाकर तोड़ रानीहार, नेकलेस, अंगूठियां,  कान की बाली के रूप में लगभग 9 तोला सोना एवं नगदी 22 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

वहीं चोर व्दारा बड़ी मात्रा में सोने के जेवरात पलंग पर छोड़ दिया गया था। संदेह के आधार पर पुलिस मोहल्ले के ही कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। नीलकण्ठ साहू जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद कार्यालय में एकाउंटेंट हैं। वे रोज आना-जाना करते हैं। वहीं उनकी प ि- बीते दो दिनों से रायपुर में अध्ययनरत अपने बच्चों के पास गई हुई थी। सूने घर का देखकर चोरों ने उक्त घटना को अंजाम दिया।