पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूमरतराई में थोक बाजार की शिफ्टिंग होगी और लेट

डूमरतराई में थोक बाजार की शिफ्टिंग होगी और लेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
शहर के थोक बाजार को डूमरतराई में शिफ्ट करने के लिए प्रशासन को अभी और इंतजार करना होगा। डूमरतराई की दुकानों का काम अधूरा होने की वजह से इस साल भी थोक बाजार को वहां शिफ्ट करने का रास्ता साफ नहीं हुआ है।
रजिस्ट्री मूल्य और पजेशन को लेकर निगम और व्यापारियों में विवाद के कारण यह प्रोजेक्ट पहले ही लेट है। अधूरी दुकानों के कारण आने वाले तीन-चार महीने तक शिफ्टिंग की संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ चेंबर के व्यापारियों, नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के अफसरों ने बुधवार को डूमरतराई बाजार का निरीक्षण किया। दुकानों के अधूरे निर्माण पर व्यापारियों ने अफसरों के सामने नाराजगी भी जताई। चेंबर के महामंत्री जितेंद्र बरलोटा ने कहा कि पूरा बाजार डेढ़ से दो साल में बन जाना था, लेकिन साढ़े तीन साल में भी काम पूरा नहीं हुआ। अब तक दुकानें नहीं बन पाई हैं। वहां शौचालय, ट्रांसपोर्टरों के लिए स्टैंड, बैंक, रेस्टोरेंट, धर्मकांटा और पुलिस थाना खोलने में ही सालों लग जाएंगे। दुकानें नहीं खुलने की वजह से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापार भी प्रभावित हुआ है। व्यापारियों की नाराजगी के बाद हाउसिंग बोर्ड के अफसरों ने कहा कि 31 मार्च तक दुकानों का पजेशन व्यापारियों को दे दिया जाएगा।

निगम अफसरों ने दावा किया है कि ऐसे कारोबारी जिन्होंने दुकानों का पूरा भुगतान कर दिया है और रजिस्ट्री करवा ली है, उन्हें फरवरी में दुकानों का पजेशन दे दिया जाएगा।