दो लाख की उठाईगिरी
रायपुर - बेटे के घर शादी में शामिल होने आई महिला का बैग ऑटो से पार हो गया। बैग में दो लाख के जेवर थे। गंज पुलिस के मुताबिक बिलासपुर निवासी भूतेश सिंह अपनी मां के साथ बुधवार को सुबह 9.30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचा। वहां से ऑटो लेकर वह अपनी मां के साथ घड़ी चौक उतरे। वहां से दूसरा ऑटो लेकर आमापारा पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि ऑटो में बैग नहीं है।
बैग में कपड़े, सोने के जेवर, चेन, हार, झुमका आदि था। भूतेश ने बताया कि ऑटो में दो लोग और बैठे थे। दोनों लोगों पर ही बैग चोरी करने का शक है।