पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर - पीएचई विभाग के अफसर का मेडिकल क्लेम पास करने के एवज में चार हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की ने उसे सिविल लाइंस स्थित विकास भवन में संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यालय में ट्रेप किया।
ब्यूरो ने रंजन वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार पीएचई के अधीक्षण यंत्री एसके मिश्रा की जीपीएफ और एलपीसी के अलावा मेडिकल क्लेम की कागजी कार्रवाई प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय में अटकी थी। फाइल आगे बढ़ाने के लिए ही रंजन ने पैसे मांगे थे। अफसर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।
ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। अधीक्षण यंत्री वे कुछ अर्सा पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे। यहां पदस्थापना के दौरान का बिल और बाकी औपचारिकता की फाइल अटकी थी। गौरतलब है कि अधीक्षण यंत्री का तबादला वापस मूल विभाग पीएचई में हो गया है। उनका आफिस सिहावा भवन सिविल लाइंस में है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.