इग्नू का रीजनल सेंटर कचना में हुआ शिफ्ट
सिटी रिपोर्टर रायपुर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ((इग्नू)) का रीजनल सेंटर अब से कचना में शिफ्ट हो गया है। यह सेंटर अभी तक समता कॉलोनी में था। इग्नू की रीजनल डायरेक्टर संगीत मांझी ने बताया कि छात्र अब से नए पते पर संपर्क कर सकते हैं। डिस्टेंस कोर्सेस के लिए अक्सर छात्रों को यहां जाना पड़ता है।