सीएस में इस बार कंडक्ट होगा
सिटी रिपोर्टर रायपुर
कंपनी सेक्रेटरी ((सीएस)) में इस बार ऑनलाइन एक्जाम का आयोजन किया जाएगा। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ((आईसीएसआई)) ने स्टूडेंट्स के लिए नए सिरे से एक्जाम शेड्यूल जारी किया है।
यह एक्जाम जून में आयोजित होगा। सीएस कैंडीडेट्स के लिए संस्थान ने पहली बार यह निर्णय लिया है। जिन स्टूडेंट्स ने संस्थान की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है, वे जून में होने वाले एक्जाम में शामिल हो सकेंगे। यह एक्जाम फाउंडेशन कोर्स के लिए होगा।
रिवीजन भी ऑनलाइन : स्टूडेंट्स सीएस कोर्स के लिए ऑनलाइन रिवीजन ई-पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे। आईसीएसआई ने ई-पोर्टल की सुविधा भी स्टूडेंट्स के लिए शुरू की है। इसमें स्टूडेंट्स ई-मटेरियल और वीडियो से सब्जेक्ट रिवाइज करेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए वेबसाइट पर स्ट्डी मटेरियल मौजूद रहेगा। इसमें पुराने पेपर भी शामिल होंगे।