पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समझें अपने टारगेट बायर की साइकोलॉजी को

समझें अपने टारगेट बायर की साइकोलॉजी को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर

सेल्स बढ़ाना आसान नहीं, लेकिन हर कंपनी और बिजनेस की सफलता तभी है, जब सेल्स बढ़े। सेल्स बढ़ाने के लिए रिसर्च से कई नई तकनीक ईजाद की हंै। लेकिन, बाजार को जीतने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, अपने बायर की साइकोलॉजी समझना। यदि आप अपने प्रोडक्ट की खूबियों से उन्हें सैटिसफाइड करते हैं, तो सेल्स का बढऩा तय है। आईआईएम की ओर से आयोजित दो दिवसीय इफेक्टिव सेलिंग प्रोग्राम में बड़ी कंपनियों के प्रोफेशनल्स ने सेल्स बढ़ाने के तरीकों पर बात की।

विशेषज्ञों ने कहा कि लोगों की साइकोलॉजी समझने के साथ ही, यूनीक आइडिया से चलाए गए सेल्स कैंपेन, रिजल्ट ओरिएंटेड सेल्स और कस्टमर का अटेंशन ग्रैब करना जरूरी है। आईआईएम डायरेक्टर प्रो. बीएस सहाय ने स्टूडेंट्स को कार्पोरेट वल्र्ड की तकनीक को समझने की सलाह दी। प्रो. संजीव पराशर और प्रो. विनीता सहाय ने कहा कि सेल्स बढाने के लिए प्रॉपर कम्यूनिकेशन होना चाहिए।

ह्लद्बश्चह्य शद्घ ह्यड्डद्यद्गह्य