- Hindi News
- जिम में इंजीनियरिंग छात्र पर चाकू से किया हमला
जिम में इंजीनियरिंग छात्र पर चाकू से किया हमला
रायपुर - पंडरी स्थित पल्स जिम में बुधवार की सुबह 11 बजे छोटी सी बात पर दो युवकों ने चाकू निकाला और एक्सरसाइज कर रहे दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू मारने के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने घायल इंजीनियरिंग छात्र विवेक तिवारी की रिपोर्ट पर वरुण कौशन और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। एक हमलावर राज्य की महिला अफसर का भाई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरुण शांतिनगर में रहने वाला है। इसके पहले भी उस पर केस दर्ज हो चुका है। वह राज्य के महिला अफसर का भाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवेक तिवारी सुबह जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। आरोपी वरुण भी वहीं था। एक्सरसाइज करते-करते वरुण ने उससे एक स्टूल मांगा। विवेक ने इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर वरुण और उसका दोस्त उससे भिड़ गए। देखते-देखते चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया।