- Hindi News
- महिला वर्ग में भी रविवि ने की जीत से शुरुआत
महिला वर्ग में भी रविवि ने की जीत से शुरुआत
रायपुर - रविशंकर शुक्ल विवि की टीम ने ऑल इंडिया इंटर विवि नेटबॉल स्पर्धा के महिला वर्ग में भी जीत से शुरुआत की है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में रविशंकर विवि ने रोहेलखंड विवि को एकतरफा मुकाबले में 23-0 से हराया। वहीं दिन के अन्य मुकाबलों में पंजाब विवि ने कृष्णा विवि को 30-09 से, तुम कुर विवि ने काशी विद्यापीठ को 14-12 से, पंजाबी विवि ने चौधरी देवीलाल विवि को 24-20 से, रार्निचननम विवि ने उस्मानिया विवि को 16-13 से हराया।
भूपेंद्र को मिला पुरस्कार
ऑल इंडिया इंटर विवि एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले रविवि के भूपेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। विवि की ओर से खिलाड़ी को 21 हजार का चेक दे कर किया गया। वहीं टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी 11 हजार की नगद राशि दी। इस अवसर पर विवि के कुलपति डॉ एसके पांडे, संजय शर्मा, विवि के संचालक विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।