पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार कामकाज छोड़, दर दर भटक रहा

परिवार कामकाज छोड़, दर-दर भटक रहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 रायपुर :

डीबी स्टार टीम 20 जनवरी की दोपहर रायपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थी। उसी समय एसपी ओम प्रकाश पाल के पास पुरानी बस्ती रहवासी रमेश कुमार दुबे ((आग्रह पर नाम बदला है)) पहुंचे। अपना दर्द बयां किया कि मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। पूरा परिवार डेढ़ महीने से परेशान घूम रहा है लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल रही। रमेश ने बताया कि छोटी बहन निर्भया ((आग्रह पर नाम बदला है)) ने युवक की वजह से घर से निकलना बंद कर दिया है। ब्लैकमेलर घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। टीम ने निर्भया से बात की तो उसके आंसू छलक आए। पास बैठी मां ने सब ठीक हो जाने का हौसला दिया।

निर्भया ने बताया कि युवक फेसबुक से दोस्ती करने के बाद शादी के लिए दबाव डालने लगा। नौकरी छोडऩे और मोबाइल बंद कर लेने पर एक दिन बहुरूपिया बनकर घर आ गया। माता-पिता और भाइयों को फोनकर धमकाने लगा। शादी से इनकार करने पर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बदनाम करने का कहने लगा। इस पर परिजनों ने 17 जनवरी को पुरानी बस्ती थाने में शिकायत की। इसकी जानकारी भी उसे लग गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से और ज्यादा परेशान करने लगा। जल्द कार्रवाई के लिए निर्भया अपनी मां, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ एसपी पाल से मिली। उन्होंने प्रकरण शिकायत सेल प्रभारी रमाकांत साहू को सौंपते हुए तत्काल जांच करने के लिए कहा। पुलिस टेलीकॉम कंपनी से युवक की कॉल डिटेल निकलवा रही है।

अनाथ बनकर बटोरी सहानुभूति

निर्भया सालभर पहले निजी संस्थान में कार्यरत थी। उसी दौरान उसने अपना फेसबुक अकाउंट क्रिएट किया। हालांकि उसने अपने फोटो लोड नहीं किए। अचानक अर्जुन पाटिल नामक एक युवक ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। प्रोफाइल में उसने खुद को भिलाई निवासी और सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बताया। महीनेभर तक रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करने पर उसने इमोशनल मैसेज भेजकर खुद को अनाथ करार दे दिया। उसमें लिखा था कि वह शहर में नया है। जिंदगी में कभी कोई दोस्त नहीं रहा है। वह अच्छे लोगों से जुडऩा चाहता है, इसीलिए उसने रिक्वेस्ट भेजी। इसे पढ़कर निर्भया ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।

पेज १ का शेष :



पुरानी बस्ती सीएसपी राजीव शर्मा को अपनी व्यथा बताते निर्भया के भाई और अन्य रिश्तेदार।

 लोकेशन मिलते ही पकड़ लिया जाएगा

सिरफिरे युवक द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत मिली है। कॉल डिटेल और लोकेशन मिलते ही उसे पकड़ लेंगे। ऐसे मामलों में खुलकर सामने आना चाहिए। परेशान करने पर लड़कियां पहली बार में विरोध दर्ज करवाएं।

राजीव शर्मा, सीएसपी, पुरानी बस्ती

 कॉल डिटेल निकलवा रहे हैं

इस बारे में कुछ दिन पहले ही शिकायत मिली थी। हम उस युवक की कॉल डिटेल निकलवा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उस युवक से मैं भी आज बात करता हूं।

मो. शफी खान, थाना प्रभारी, पुरानी बस्ती

 पूरा परिवार शॉक्ड रह गया

मेरी बहन डिप्रेशन में आकर बीमार रहने लगी है। उसने नौकरी भी छोड़ दी। जब इसकी वजह बताई तो पूरा परिवार शॉक्ड रह गया। तीनों भाई कामकाज छोड़कर युवक के खिलाफ कार्रवाई हो, इसमें लगे हैं। वह जिस तरह की धमकी देता है, उससे डर बैठ गया है। घर तक आ पहुंचा।

रमेश कुमार दुबे, युवती का भाई ((नाम बदला है))

 जीना मुश्किल कर दिया है

गलती हो गई कि फेसबुक पर उससे दोस्ती की। मैंने भाई मानकर बात भी की। उसकी वजह से नौकरी छोड़कर घर बैठी हूं। पूरा परिवार मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई से डरने की बजाय वह ब्लैकमेल कर रहा है। अब तो लगता है कि अपने आप को कुछ कर लूं।

निर्भया दुबे, युवती ((आग्रह पर नाम बदला है))

लड़कियों से करवाता था फोन, फंसाने की धमकी

निर्भया द्वारा मोबाइल बंद कर लिए जाने के बाद युवक उसके पिता और भाई को फोन करने लगा। खुद के बजाय लड़कियों से फोन करवाता। कहता कि निर्भया कॉल रिसीव करे तब उससे बात करवा देना। भाइयों ने पुलिस में शिकायत की तो उन्हें भी धमकाने लगा। दावा किया कि उसके चाचा नवी मुंबई में पुलिस कमिश्नर हैं। उनसे कहकर रायपुर एसपी ओम प्रकाश पाल के माध्यम से उसे और परिवारों वालों को किसी मामले में फंसवा देगा। 19 जनवरी को निर्भया के भाई को फोन किया। बोला, सबको जान से मार देगा। एक दिन उनके घर पहुंच गया। इसके बाद निर्भया और परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसे इसकी भी जानकारी है।

बदनाम करने की धमकी

पर जॉब छोड़ दी

युवक निर्भया से शादी करने और मिलने की जिद करता था। ऐतराज जताने पर धमकी दी कि अगर शादी नहीं की तो फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बदनाम कर देगा। बात बंद करने पर दिन में 100-100 बार कॉल करता। परेशान होकर निर्भया ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। कुछ दिन बाद नौकरी छोड़ दी। गुमशुम रहने लगी और डिप्रेशन में चली गई। कुछ दिन बाद बड़े भाई को इस बारे में बताया।



भाई कहा तो भड़कते हुए बोला, आई लव यू कहो

फेसबुक पर युवक के साथ हाय-हैलो होने लगी। कुछ दिन बाद निर्भया ने भैया संबोधित किया तो वह नाराज हो गया। आई लव यू बोलने और मोबाइल नंबर देने का दबाव डालने लगा। जबकि निर्भया ने कहा कि उसके मन में ऐसा कुछ नहीं है। घर से भी लड़कों से बातचीत की मनाही है। ऐसा न करने पर चैट में हुई बातचीत और दोस्ती के बारे में घर वालों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की धमकी दी। निर्भया ने उसे फोनकर ऐसा न करने के लिए कहा।