हरियाली पसंद है तो पौधरोपण भी करो
सिटी रिपोर्टर रायपुर
हरियाली तो हर किसी को पसंद होती है, लेकिन इसे सहेजने की इच्छाशक्ति बहुत कम में होती है। पौधारोपण करने में भी लोग कम दिलचस्पी लेते हैं, कर भी दें तो उसके रखरखाव का समुचित ध्यान नहीं रखते।
जिस दिन लोग इस दिशा में गंभीर हो जाएंगे, उस दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में बातें कम और काम ज्यादा होंगे। सेजबहार स्थित प्रगति कॉलेज में चल रहे जैज सेशन 2014 के तहत गुरुवार को पेंटिंग कंपटीशन हुआ। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने कैनवास पर अपनी कूची से भावनाएं उकेरीं और सेव एन्वायरमेंट का संदेश दिया।
कुछ प्रतिभागियों ने प्रदूषित वायु और काले धुएं से ये बताने की कोशिश की कि यही हाल रहा तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्लोबल वार्मिंग, सेव अर्थ और जल जंगल जमीन से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों ने चित्र उकेरे।
मीडिया पर भी चर्चा
पेंटिंग प्रतियोगिता के अलावा न्यूज चैनल आज केवल मनोरंजन का साधन बन गया है? विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता रखी गई। इसमें किसी ने न्यूज चैनल की महत्ता बताई तो किसी ने रोजमर्रा से जुड़ी बातों का उदाहरण देकर न्यूज चैनल को अपने जीवन का अहम हिस्सा माना। वहीं, कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने
न्यू्रज चैनल्स को एंटरटेनमेंट चैनल करार दिया। इसमें 45 प्रतिभागियों विचार रखे। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रीति श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव रहे।
ष्शद्यद्यद्गद्दद्ग द्ग1द्गठ्ठह्ल