पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंबेडकर अस्पताल के चूहों से डाक्टर परेशान, मारने के लिए देंगे ‘सुपारी’

आंबेडकर अस्पताल के चूहों से डाक्टर परेशान, मारने के लिए देंगे ‘सुपारी’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
आंबेडकर अस्पताल के चूहों ने डाक्टरों की नाक में दम कर दिया है। अस्पताल के रसोईघर से लेकर आपरेशन थियेटर और दवाओं के स्टोर रूम में चूहे ऐसी-ऐसी जगह से घुस रहे हैं कि उन्हें रोक पाना संभव नहीं हो पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मारने के लिए साधारण चूहा नाशक दवाओं का उपयोग किया, लेकिन चूहों पर कोई असर नहीं पड़ा। माना जा रहा है कि एंटीबायोटिक दवाएं खाने से चूहों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है। अब चूहों को मारने के लिए टेंडर मंगवाए गए हैं।
डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि चूहों को खतम करना उनके बस में नहीं है। इस वजह से किसी भी एजेंसी की मदद ली जाएगी। इसके लिए टेंडर बुलाया गया है। अस्पताल में हालांकि चूहों का मारने का कोई बजट नहीं है। इसके बावजूद प्रबंधन ने दूसरा विकल्प न देखकर यह निर्णय लिया है।




यहां सबसे ज्यादा आतंक : कैंसर, मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस, ट्रामा सेंटर, आईसीयू, मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट, आयुष्मान इंडोस्कोपी सर्जरी यूनिट।

कैद करेंगे या मार डालेंगे तय नहीं : चूहों का खात्मा कैसे करेंगे यह तय नहीं है। कम खर्च में इनसे निजात दिलाने वाली एजेंसी को टेंडर मिलेगा।

लाश को कुतर दिया था : चूहों के कारण किचन, मशीन, इनडोर, दवा स्टोर, यहां तक की चीरघर भी सुरक्षित नहीं है। कुछ माह पहले चूहों ने चीरघर के हाल में रखे एक शव को कुतर दिया था। इसके अलावा चूहे सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई हाइटेक मशीन का वायर चूहे काट चुके हैं।