पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १० महीने में ही १२० करोड़ के क्रिकेट स्टेडियम की कुर्सियां होने लगीं गायब

१० महीने में ही १२० करोड़ के क्रिकेट स्टेडियम की कुर्सियां होने लगीं गायब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राज्य के एक मात्र अंतरराष्ट्रीय शहीद नारायण सिंह स्टेडियम को पिछले वर्ष अप्रैल में पूर्णरूप से तैयार किया गया था। 120 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम में 28 अप्रैल और 2 मई को आईपीएल के दो मैच भी खेले गए थे। इसके बाद यहां जोनल और अंतर जिला के टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। स्टेडियम के अपने गैलरी और कॉर्पोरेट बॉक्स की सफाई तो रही है लेकिन नीचे गैलरी में कहीं पेड़ उगने लगे हैं तो कहीं की कुर्सियां गायब हैं और कहीं-कहीं कई कुर्सियां टूट भी चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी स्टेडियम की देखरेख रहा है।

कुर्सियां को ढंका जाएगा: पीडब्ल्यूडी के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि मैंने पिछले दिनों स्टेडियम का दौरा किया था। मैंने अधिकारियों को कुर्सियों को ढंकने के लिए कहा है जिससे उसे धूप और बारिश से बचाया जा सके।







इन सभी को ढंका जाएगा



फोटो- सुधीर सागर

टी-२० पर संशय

इस वर्ष आईपीएल टी-२० टूर्नामेंट के लोक सभा चुनाव के चलते देश में आयोजित होने पर संशय बना हुआ है।

पीडब्ल्यूडी के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि मैंने पिछले दिनों स्टेडियम का दौरा किया था। मैंने अधिकारियों को कुर्सियों को ढंकने के लिए कहा है जिससे उसे धूप और बारिश से बचाया जा सके।



टूटने लगी स्टेडियम की कुर्सियां

स्टेडियम की कुई कुर्सियां टूट चुकी हैं। इनकी भी मरम्मत किए जाने की जरूरत है। वीआईपी कुर्सियां अभी तक नहीं लग पाई हैं।

कई जगहों से कुर्सियां गायब

स्टेडियम में कई जगह से कुर्सियां गायब हो गई हैं और सभी पर धूल की मोटी परत भी जम गई है और इनके कलर भी बदल गए हैं।

मीडिया बॉक्स पर मधुमक्खी के छत्ते

क्रिकेट स्टेडियम में बने मीडिया बॉक्स और उसके आस-पास मधुमक्खी के एक दर्जन से अधिक छत्ते लग चुके हैं। इनसे मुसीबत हो सकती है।

कुर्सियों के बीच में उग आए पौधे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की लोवर गैलरी में लगी कुर्सियों की सफाई न होने की वजह से यहां कई जगह पौधे उग आए हैं।

हालात-ए

परसदा

रायपुर। राज्य के एक मात्र अंतरराष्ट्रीय शहीद नारायण सिंह स्टेडियम को पिछले वर्ष अप्रैल में ही तैयार हुआ था। 120 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम में 28 अप्रैल और 2 मई को आईपीएल के दो मैच भी खेले गए। इसके बाद यहां जोनल और अंतर जिला के टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। स्टेडियम की अपर गैलरी और कॉर्पोरेट बॉक्स की सफाई तो रही है लेकिन नीचे गैलरी में कहीं पेड़ उगने लगे हैं तो कहीं की कुर्सियां गायब हैं और कहीं-कहीं कई कुर्सियां टूट भी चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी स्टेडियम की देखरेख कर रहा है। स्टेडियम में मधुमक्खी के एक दर्जन से अधिक छत्ते बड़ी दुघर्टना को दावत दे रहे हैं।