- Hindi News
- हैंडबॉल स्पर्धा में बस्तर की टीम सेमीफाइनल में
हैंडबॉल स्पर्धा में बस्तर की टीम सेमीफाइनल में
हैंडबॉल: रायपुर व बस्तर सेमीफाइनल में
रायपुर - राज्य स्तरीय के हैंडबॉल इवेंट में बस्तर और रायपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। साइंस कॉलेज में खेले जा रही स्पर्धा के पहले क्वार्टर फाइनल में बस्तर ने बिलासपुर को आसानी से 8-0 से हराया। इससे पहले लीग मुकाबलों में बस्तर ने बलौदाबाजार को 8-1 से और दंतेवाड़ा को 12-0 से मात दी थी। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में रायपुर ने राजनांदगांव को २४-१३ से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।