- Hindi News
- नेटबॉल स्पर्धा में रविवि ने लगाई जीत की हैट्रिक
नेटबॉल स्पर्धा में रविवि ने लगाई जीत की हैट्रिक
रायपुर - रविशंकर शुक्ल विवि की महिला टीम ने ऑल इंडिया इंटर विवि नेटबॉल स्पर्धा में जीत की हैट्रिक लगा दी है। गुरुवार को खेले गए दूसरे लीग मुकाबले में रविवि ने बिलासपुर विवि को एकतरफा मुकाबले में 25-5 से हराया। वहीं दूसरे हाफ में खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में रविवि ने तुमकुर विवि को 25-13 से हराया। लगातार तीन जीत के साथ रविवि महिला टीम लीग स्टेज की ओर कदम बढ़ाया है। दिन के अन्य मुकाबलों में अमृतसर विवि ने रार्निचननम विवि को आसानी से 26-3 से, पंजाबी विवि ने पुणे विवि को 29-9 से, रोहतक विवि ने कर्नाटक विवि को 32-18 से, उत्कल विवि ने आरटीएम विवि नागपुर को 19-14 से, पंजाबी विवि ने रोहतक को 24-17 से हराया। स्पर्धा में शुक्रवार को रविवि का मुकाबला अन्नामलाई विवि से होगा।
ऑल इंडिया स्पर्धा: आज अन्नामलाई विवि से मुकाबला