पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने जमा करने के बाद भी नहीं बना रहे नए राशन कार्ड

पुराने जमा करने के बाद भी नहीं बना रहे नए राशन कार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
खाद्य विभाग आचार संहिता खत्म होने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बना रहा है। लोगों ने पुराना राशन कार्ड भी जमा कर दिया है। इसके कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। लोग नगर निगम के जोन कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
भास्कर हेल्पलाइन में श्रीराम नगर की प्रीति शाह ने बताया कि चार महीने पहले उन्होंने अपना पुराना राशन कार्ड जोन कार्यालय में जमा कर दिया था। अब तक नया राशन कार्ड नहीं मिलने से उन्हें निजी दुकान से राशन खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नगर निगम कार्यालय जाने पर उन्हें खाद्य विभाग से संपर्क करने को कहा जाता है। पार्षद से शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य है।