पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लड डोनेट कर पूरा किया नेताजी का प्रिय नारा

ब्लड डोनेट कर पूरा किया नेताजी का प्रिय नारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
आजाद हिंद फौज के सेनापति नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर गुरुवार को इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करते हुए युवाओं ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर नितिन भंसाली, सौरभ निर्वाणी, अरूण छाबड़ा, विकास चौधरी, भवानी मरकाम, सागर तांड़ी, अनूप राय समेत अन्य मौजूद रहे।
याद आए नेताजी: उत्कल समाज के समाजसेवकों ने तेलीबांधा
स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान लोगों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले नेताजी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष गोपाल बाघ, दानीराम नायक, संतोष हियाल, नेमराज बाघ, रामसेवक बरिहा व अन्य मौजूद रहे।
समर्पण और देशप्रेम: हिंदू युवा मंच के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर देशप्रेम और लोगों के प्रति नेताजी का समर्पण याद किया। इस मौके पर मंच के जिला महामंत्री राम झा के साथ वैभव दुबे, नीरज शर्मा, अजय कंवर, मुकेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
नेताजी की प्रतिमा पर माला अर्पण:
राष्ट्रीय समग्र आजाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पित की। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष अनिल गोयल के साथ अजय पाटिल जिप्सी, मोहम्‍मद जमील, मोहम्मद साहिल, चरण साहू, बादल नायक और राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।



द्ग1द्गठ्ठह्ल शद्घ ह्लद्धद्ग स्रड्ड4

 ब्लड डोनेट करते इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।