- Hindi News
- सामाजिक क्षेत्र और विकास में खर्च करने में छत्तीसगढ़ अव्वल
सामाजिक क्षेत्र और विकास में खर्च करने में छत्तीसगढ़ अव्वल
भास्कर न्यूज - रायपुर
छत्तीसगढ़ ने अपने खाते में गुरुवार को एक और उपलब्धि जोड़ी है। डेवलपमेंट और सोशल सेक्टर में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाले राज्यों में वह शीर्ष पर है। प्रदेश ने जीएसडीपी ((ग्रास स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट))का 20.7 प्रतिशत विकास में और 14 प्रतिशत सामाजिक क्षेत्र में खर्च किया है। छत्तीसगढ़ ने यह उपलब्धि उस समय हासिल की है, जब बाकी राज्यों के डेवलपमेंट में औसत खर्च का ग्राफ शेष - पेज ५
11.4 फीसदी
और सोशल सेक्टर में 7.3 फीसदी है। रिजर्व बैक ऑफ इंडिया ने देश के सभी राज्यों की वित्तीय स्थिति का अध्ययन करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2013-14 के दौरान जिस हिसाब से राज्य में विकास और सोशल सेक्टर में व्यय किया है, उससे साफ है कि वह तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। सूची में बिहार दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है।
राजस्व जुटाने में भी आगे
राजस्व जुटाने में भी छत्तीसगढ़ देश के बाकी राज्यों से आगे है। वर्ष 2013-14 में प्रदेश में अपनी कुल जीएसडीपी का 8.9 प्रतिशत राजस्व हासिल किया है। यह स्थिति तब है,जब इसका राष्ट्रीय औसत 7.8 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त प्रदेश पर कर्ज का भार भी जीएसडीपी का 12.5 प्रतिशत है,जबकि दूसरे राज्यों में यह औसत 24.4 प्रतिशत है।