सरिया के भाव में स्थिरता
रायपुर - सरिया की कीमतों में पिछले दिनों आए उछाल के बाद अभी इसमें स्थिरता बनीं हुई है। कच्चे माल के दाम में वृद्धि तथा मांग में तेजी के कारण पिछले एक माह के भीतर लगभग ३००० रुपए प्रति टन की तेजी आई है।
कारोबारी सप्ताह में सरिया की कीमतों में ५०० रुपए प्रति टन की तेजी के बाद मंगलवार को इसके भाव में एक बार फिर इजाफा हुआ है। इस बार सरिया में1000 रुपए की तेजी आई है। कारोबारियों के अनुसार कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती मांग के कारण सरिया की कीमतें बढ़ाई गई है। कच्चे माल