बाजार में नए चावल की आवक शुरू
बिजनेस रिपोर्टर - रायपुर
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन से बाजार में नए चावल की आवक शुरु हो गई है। चावल कारोबारी रमेश मेघानी ने बताया कि इस बार
नए चावक की कीमत पिछले वर्ष के इस सीजन((जनवरी)) की तुलना अधिक है।
इस बार शुरुआत में ही एचएमटी के भाव ३७०० से 4000 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि पिछले वर्ष इसकी शुरुआती कीमत ३००० से ३२०० रुपए प्रति क्विंटल थी। इस तरह भाव में कुल 800 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी है। इसी तरह जयश्री राम में भी पिछले वर्ष की तुलना १००० रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।
इस बार मार्केट में यह ४५०० से ४६०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहे हैं। जनवरी २०१३ में इसकी कीमत ३५०० रुपए प्रति क्विंटल थी। मार्केट में एचएमटी, जवाफुल व जयश्री राम और कालीमूंछ की मांग सबसे अधिक है, छत्तीसगढ़ में इनकी खपत ज्यादा है।
यही वजह है कि पिछले दिनों एचएमटी में ५० रुपए प्रति क्विंटल और जवाफुल में १०० रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ था। एचएमटी मार्केट में ४३५० रुपए से ४४५० रुपए प्रति क्विंटल और जवाफुल १०० रुपए की तेजी के साथ ६३००
रुपए से ६७०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव में उपलब्ध है। मार्केट
में सरना२३०० से २४०० रुपए
प्रति क्विंटल, एचएमटी ४३५०-४४५०, जवाफुल ६३००-६७००, जवाफुल खंडा २५००- २७००, एचएमटी खंडा २६००-२८००, सरना खंडा १६५० से १७५०,
स्टीम चावल ३०००- ३१००, बीपीटी चावल ३१००- ३२००, कालीमुछ ४८००-५१००
तथा जयश्री राम ४८०० से ५१०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव से
बिक रहे हैं। चावल की तुलना दाल-दलहन के भाव में स्थिरता दर्ज की गई। कमजोर मांग के चलते दालों के भाव में पिछले माह से स्थिरता का माहौल बना हुआ है।
नए चावल की कीमत पिछले वर्ष की तुलना में ५०० से १००० रुपए अधिक