रक्त दान कर नेताजी को किया याद
भाटापारा - तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा के नारे को उल्लेखित करने वाले क्रांतिकारी, वीर व युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 117वीं जयंती आल उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने मनाई। इस दौरान लोगों ने मेकाहारा रायपुर के रेडक्रास सोसायटी में रक्तदान दिया। आल उपभोक्ता संरक्षण संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरुण छाबड़ा ने पदाधिकारी के साथ रक्तदान करते हुए नेताजी के आदर्शों एवं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष नितिन भंसाली, कार्यकारी अध्यक्ष अरूण बंटी छाबड़ा , विकास चौधरी ,भरतसिंह सहित रेडक्रास सोसायटी के डॉक्टर गण व संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।
बच्चों को चॉकलेट बांटी
मैनपुर - तहसील मुख्यालय स्थित दुर्गा मंच में भारतीय मजदूर कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पश्चात स्कूल में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को चॉकलेट वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सदभावना मंच के संस्थापक शेख हसन खान, मनीष पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष आशीष राय उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुलेश्वर साहू, रामकृष्ण ध्रुव, आशीष राय, मनीष पटेल, आदि मौजूद थे।