- Hindi News
- दुकानों से चुराकर सड़क पर बेचती थी मोबाइल
दुकानों से चुराकर सड़क पर बेचती थी मोबाइल
रायपुर - कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स दुकानों से मोबाइल चुराने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला दुकानों से मोबाइल चुराने के बाद उसे खुद ही ग्राहक तलाशकर बेचती थीं। गुरुवार को दोपहर शास्त्री मार्केट की रहने वाली 27 वर्षीय महिला निकहत परवीन रविभवन जयस्तंभ चौक के पास मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही थी। तभी पुलिस ने दबिश देकर उससे पूछताछ की। उसके पास तीन मोबाइल सेट थे, जिसे उसने रवि भवन से चुराना बताया।