- Hindi News
- सीएम के आदेश पर हटाए गए प्रदेश के दो डीएफओ
सीएम के आदेश पर हटाए गए प्रदेश के दो डीएफओ
रायपुर - मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने गुरूवार को कोरबा और दंतेवाड़ा के डीएफओ को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। इस कार्रवाई की वन विभाग में काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि दोनों ही अफसरों के खिलाफ मुख्यमंत्री के पास गंभीर शिकायत आई थी। जिसकी प्राथमिक जांच में पुष्टि भी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक कोरबा के डीएफओ प्रभात मिश्रा को वहां हटाकर उन्हें पीसीसीएफ ऑफिस रायपुर में नई तैनाती दी गई है, जबकि दंतेवाड़ा डीएफओ जे आर नायक को वहां हटाकर कोरबा भेजा गया है। दंतेवाड़ा डीएफओ के पद अभी खाली है। सीएम ने बुधवार रात सीएस को दोनों डीएफओ को हटाने के निर्देश दिए थे।
मुख्य सचिव सुनिल कुमार से इन दोनों ही अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद सीएस ने तुरंत ही दोनों ही अधिकारियों को हटाने की मंजूरी दे दी थी,लेकिन इसका आदेश जारी नहीं हो पाया था,क्योंकि सेक्शन का स्टॉफ घर जा चुका था। इसके बाद गुरूवार सुबह जैसे ही मंत्रालय खुला,सामान्य प्रशासन विभाग ने इन दोनों ही अधिकारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए। इसकी सूचना तत्काल ही दोनों अधिकारियों को फैक्स से दे दी गई है।