रायपुर के व्हाइट हाउस के सामने मिग-21
व्हाइट हाउस के सामने मिग 21। अजीब लगता है सुनकर। देख लीजिए...ये व्हाइट हाउस रायपुर नगर निगम का दफ्तर है, जिसे इसी नाम से जाना जाता है। इसके सामने बने गार्डन में फाइटर प्लेन मिग 21 सजेगा, ताकि युवाओं को एयरफोर्स के प्रति आकर्षित किया जा सके। इसे एयरफोर्स ने तोहफे के रूप में निगम को दिया है। मिग 21 सीरिज का टाइप 77 श्रेणी का यह विमान पं. बंगाल के कोलाइकोंडा एयरबेस से गुरुवार को यहां पहुंचा। इलाहाबाद एयरफोर्स बेस के इंजीनियर अगले कुछ दिनों में विमान को रंगरोगन के बाद गार्डन के प्लेटफार्म पर रख देंगे। ये अभी से लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। फोटो-प्रवीण देवांगन ((शहर की शान बढ़ाएगा मिग:पेज-२))