पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 114 शो में सलमान की जय हो शहर में आज से

114 शो में सलमान की जय हो शहर में आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर रायपुर
सलमान खान की फिल्म जय हो आज से शहर के 5 मल्टीप्लेक्सों और एक टॉकीज में कुल 114 शो में रिलीज होने जा रही है। इसे सलमान के छोटे भाई सुहैल खान ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी एक एक्स आर्मी ऑफिसर की है, जिसे न गलत बर्दाश्त न वह गलत खुद करता है।
सलमान शेर खान नाम के कैरेक्टर में भारी भरकम, धुआंधार मारधाड़ के साथ आ रहे हैं, जैसा कि रेडी, दबंग सीरीज, बॉडीगार्ड में आते रहे हैं। फुल एंटरटेनमेंट का अपना मूलमंत्र मानने के साथ बनाई जाने वाली यह फिल्म बेशक इंडियन नियो एक्शन मूवी साबित होगी। सलमान ने इस फिल्म में न्यू कमर डेजी शाह को मौका दिया है। डेजी कोरियोग्राफर गणेशाचार्य की एसोसिएट रही हैं। इनके अलावा सलमानी फॉर्मूला में साइड रोल में जेनीलिया डिसूजा देशमुख, नादिरा बब्बर, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, मोहनीश बहल, वरुण वडोला, विकास भल्ला जैसे कलाकार शामिल हैं।