पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर लक्ष्य पूरा करने और तेज होगी छापे की कार्रवाई

आयकर लक्ष्य पूरा करने और तेज होगी छापे की कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - केंद्रीय वित्त विभाग ने छत्तीसगढ़ आयकर विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 6260 करोड़ रुपए वसूलने का लक्ष्य दिया है। जो पिछले साल से एक हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। वित्तीय वर्ष खत्म होने को है, लेकिन आयकर विभाग अब तक इस लक्ष्य से काफी दूर है। केंद्र के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नए साल की शुरुआत में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। इधर, दूसरी ओर आयकर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की कार्रवाई से बचने के लिए वे समय पर इनकम टैक्स अदा कर दें।
आयकर विभाग के अफसरों ने बताया कि हाल ही में की गई कार्रवाई में कई जगहों पर ये मालूम हुआ कि करोड़ों रुपए का कारोबार होने के बाद भी लोग इंकम टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं। आयकर टीम ने बिलासपुर में अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री, एमएस माइंस, दादू बिल्डर्स एवं डेवलपर्स ((खरसिया रायगढ़)) में सर्वे की कार्रवाई की। इन सर्वों में 7.62 करोड़ रुपए की अघोषित आय पकड़ी गई थी।
इसी तरह सरगुजा में लक्ष्मी बोरवेल से 50 लाख और जय हनुमान समूह से 1.86 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी गई। एक कार्रवाई के दौरान अफसर यह जानकार हैरान रह गए कि करोड़ों रुपए का कारोबार करने के बाद भी इंकम टैक्स फाइल नहीं बनाई गई। अफसरों ने बताया कि सांई बिल्डर्स अंबिकापुर ने चालू वित्तीय वर्ष में 44 मकानों की बुकिंग कर 5.5 करोड़ रुपए कमाए। करोड़ों का कारोबार करने के बावजूद बिल्डर ने चार साल से इंकम टैक्स फाइल नहीं बनाई। आयकर आयुक्त ने साफ कर दिया है कि लोग समय पर सही जानकारी के साथ टैक्स नहीं भरेंगे तो इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।