- Hindi News
- दुकान में घुसी माजदा, 2 बाइक क्षतिग्रस्त
दुकान में घुसी माजदा, 2 बाइक क्षतिग्रस्त
ओटगन((सिमगा)) - जयस्तंभ चौक पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार माजदा एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दो बाइक क्षतिग्रस्त हुईं पर सौभाग्य से बाल बाल बच गई लोगों की जान। 23 जनवरी को रात आठ बजे एक तेज रफ्तार माजदा क्रमांक सीजी 04 जेसी 7243 रायपुर की ओर आ रही था। अचानक अनियंत्रित होकर मीर बूट हाउस में घुस गया। हादसे में दो बाइक क्षतिग्रस्त हुई तथा दुकान के सामान को भी नुकसान पहुंचा है। दुकान से लगे अन्य दुकान वालों का कहना है कि गाड़ी कैसे दुकान में घुस गई पता ही नहीं चला। लोगों की जान बाल बाल बची। हादसे के बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस चालक व वाहन को थाने ले गई। इस दौरान सड़क पर भीड़ लगी रही तथा यातायात प्रभावित रहा। ज्ञात हो कि एक माह पहले ब्रेक फेल होने के कारण एक वाहन दुकान में जाकर पलट गया था। तब भी व्यापारियों को नुकसान हुआ था। ज्ञात हो कि उक्त घटना के बाद नागरिकों की मांग पर नपं के अधिकारी जेपी पांडेय ने व्यापारियों को नोटिस देकर नेशनल हाईवे में फुटकर व्यापारियों की लगी दुकानों को हटाने नोटिस दिया था, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं है। गुरुवार की घटना के बाद भी एक बार फिर लोगों ने नपं की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है।