शहर से एक और स्कूली छात्रा हुई गायब
नगर संवाददाता - रायपुर
स्कूल जाने के लिए घर से बताकर निकली एक नाबालिग गायब हो गई। उसके साथ पढऩे वाली छात्राओं और रिश्तेदारों के घर तलाश करने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरु कर दी है। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्कूली और कॉलेज की छात्राएं गायब हो रही हैं। अभी तक ज्यादातर छात्राओं का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग सिद्धार्थ चौक टिकरापारा की रहने वाली है। 20 जनवरी को सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली। शाम तक वह नहीं लौटी, उसके बाद परिवार के सदस्य हड़बड़ाए। पुलिस ने स्कूल में पूछताछ करने के बाद उसके मोबाइल का लोकेशन लिया है। छात्रा का मोबाइल भी बंद है।