५७ रुपया प्रति दर्जन हुआ अंडा
रायपुर - लगभग एक सप्ताह के बाद अंडे की थोक कीमत में गिरावट आई है। गुरुवार को थोक अंडा ३९५ रुपए प्रति सैकड़ा से १५ रुपए की गिरावट के साथ ३८० रुपए प्रति सैकड़ा के भाव से बिकी। इसी तरह चिल्हर में २५ रुपए तथा दर्जन में ३ रुपए की कमीं आई।
मार्केट में अंडा ५७ रुपए प्रति दर्जन के भाव से बिकी। गर्मी की तुलना सर्दियों में अंडो की
खपत सबसे ज्यादा रहती है।
अकेले छत्तीसगढ़ में ही प्रतिदिन 40 लाख अंडों की खपत होती है।
यहां से पूरे छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र व ओडि़शा आदि राज्यों में भी
अंडे भेजे जाते हैं।