- Hindi News
- हुई मस्ती, मचा धमाल, 22 कॉलेजों के छात्र हुए शामिल
हुई मस्ती, मचा धमाल, 22 कॉलेजों के छात्र हुए शामिल
सिटी रिपोर्टर रायपुर
नारी में इच्छाशक्ति हो तो वो कन्या भ्रूण हत्या को रोक सकती है। ममता की मूरत मां जरूरत पडऩे पर चंडी बन अपने बच्चे को बचा सकती है। रक्तबीज सा... गीत पर महंत कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में डांस किया।
मौका था जेसीआई वामा केपिटल द्वारा वृंदावन हॉल में आयोजित इंटर कॉलेज ग्रुप डांस कंपटीशन का। चांस पे डांस के मंच पर पेश कई थीमबेस परफॉर्मेंस खास रहे। कंपटीशन में 22 कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। इसके निर्णायकों में मयंक और जुवेरिया चंद्राकर शामिल थीं। मुख्य अतिथि डॉ. मुक्ति फरिश्ता, मीनाक्षी टुटेजा और राजेश अग्रवाल रहे। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष माला सचान, सचिव रूमा पटेल, नंदिनी ढगे और रुपाली दुबे समेत संस्था की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
एग्जाम, यूथ और डिप्रेशन: एग्जाम प्रिपरेशन थीम पर कोलंबिया कॉलेज के ग्रुप ने भावुक डांस पेश किया। इसमें तनावग्रस्त छात्र को प्रदर्शित किया गया।
खूब बजी सीटी और तालियां: छत्तीसगढ़ कॉलेज ग्रुप का राउत नाचा, भिलाई के तक्षशिला कॉलेज का हिपहॉप डांस, विप्र कॉलेज का फ्री स्टाइल डांस सभी ने सराहा।
जेसीआई के इस कार्यक्रम में शहर के 22 कॉलेजों के छात्रों ने की शिरकत.
छत्तीसगढ़ कॉलेज ग्रुप का राउत नाचा, भिलाई के तक्षशिला कॉलेज का हिपहॉप डांस, विप्र कॉलेज का फ्री स्टाइल डांस सभी ने सराहा।
 वंृदावन हॉल में जेसीआई की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नृत्य पेश करते प्रतिभागी।
द्ग1द्गठ्ठह्ल शद्घ ह्लद्धद्ग स्रड्ड4
इन्होंने मारी बाजी
कंपटीशन में प्रथम पुरस्कार डिग्री गल्र्स कॉलेज, द्वितीय पार्थवी कॉलेज और तृतीय पुरस्कार तक्षशिला कॉलेज को मिला। मैक कॉलेज, पैलोटी कॉलेज और महंत कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। बेस्ट कार्डिनेशन का अवॉर्ड चाणक्य कॉलेज, बेस्ट ड्रेसअप दुर्गा कॉलेज और बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड डीडी ग्रुप को दिया गया।