पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टिंग का संदेह होने पर मुकरने लगे संचालक

स्टिंग का संदेह होने पर मुकरने लगे संचालक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलांबर नायक, आयुक्त, जोन क्र. - 8, रायपुर नगर निगम

पेज १ का शेष :



सीधी बात

 आपने 22 जनवरी को हीरापुर सामुदायिक भवन की बुकिंग करवाई थी?

 वह सब छोडि़ए, आपको क्या काम है...

 हमारे यहां भी एक कार्यक्रम है?

 वहां बुकिंग नहीं हो सकती, कहीं और बात कर लीजिए।

 आप तो करवाए थे?

 महापौर से आवेदन पर साइन करवाकर दे दीजिए। फिर किसी नेता से जोन में फोन करवा दें।

 आपको कितने पैसे लगे थे?

 मेरी बात छोडि़ए... नेता जी के परिचय में शादी थी। मुझे भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।



शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ((इनके बेटे का रिसेप्शन 22 जनवरी को सामुदायिक भवन में हुआ))

नेता से जोन में फोन करवाइए

टीम को शिकायत मिली थी कि हीरापुर सामुदायिक भवन की बुकिंग सिर्फ राजनीतिक आयोजन और पहुंच वालों के लिए हो रही है। इस पर टीम ने पड़ताल की। सहायक राजस्व निरीक्षक से मिले तो वे कहने लगे कि अभी बुकिंग नहीं हो रही है। किराया अधिक है, उसे कम करने के लिए शासन को लिखा गया है। इसी बीच टीम को खबर मिली कि 22 जनवरी को वहां आयोजन हो रहे हैं। टीम भी उसमें शामिल हुई। इसके बाद जोन क्र.-8 के आयुक्त नीलांबर नायक से बात की। उन्होंने बताया कि बुक कर रहे हैं। जब सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा इनकार करने की बात बताई तो बोले, उन्हें जानकारी नहीं होगी। इसके बाद टीम ने 22 जनवरी को जिनका आयोजन था, उनसे बुकिंग की प्रक्रिया को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि बिना राजनीतिक पहुंच के भवन किराए पर नहीं मिल सकता।

केस - 2



बिना पहचान के नहीं देते



 रायपुर :

डीबी स्टार टीम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सामुदायिक भवनों के संचालन में गड़बड़ी हो रही है। कुछ जगह भवनों का संचालन निजी लोग कर रहे हैं। मनमर्जी से पैसे लेकर अपनी जेब में रख लेते हैं। इस पर टीम ने पड़ताल की। पाया कि गुढिय़ारी स्थित सामुदायिक भवन का संचालन किराया भंडार के संचालक शैलेष भडग़े कर रहे थे। जबकि हाउसिंग बोर्ड ठेके पर देकर इसका संचालन करवा रहा था। टीम ने खुलासे के लिए भडग़े से रिकॉर्डेड बात की। वे बुकिंग के लिए तैयार हो गए। पांच हजार रुपए किराया, सफाई और बिजली बिल के लिए अलग से पैसे मांगे। इसी बीच उन्हें संदेह हुआ कि टीम रिकॉर्डिंग कर रही है तो वे मुकरने लगे। उधर कबीर नगर सामुदायिक भवन में बिना बुकिंग ही आयोजन हो रहे थे। टीम ने नगर निगम जोन क्र.-8 के सहायक राजस्व अधिकारी से 20 जनवरी को बुकिंग के लिए बात की तो इनकार कर दिया। कहने लगे, अभी किसी को नहीं दे रहे हैं। जबकि टीम ने देखा कि 22 जनवरी को वहां आयोजन हुआ। इस पर जोन आयुक्त का कहना है कि बुकिंग हो रही है, राजस्व निरीक्षक को शायद इसकी जानकारी नहीं।

 हीरापुर सामुदायिक भवन की बुकिंग नहीं हो रही है फिर भी वहां कार्यक्रम हो रहे हैं?

 भवन की बुकिंग नहीं हुई तो कार्यक्रम कहां से होगा... वैसे भी हमारे यहां से बुकिंग नहीं हुई है।

 बुकिंग की जिम्मेदारी तो आपकी है, फिर भी आपको मालूम नहीं?

 पता करता हूं।

 आप कह रहे थे 22 जनवरी को कोई कार्यक्रम नहीं हुआ लेकिन डीबी स्टार टीम ने आयोजन होते देखा?

 भवन में कोई चपरासी था क्या... आपने उससे पूछा नहीं कि किसने और कहां से बुकिंग हुई है।

 जोन आयुक्त बुकिंग का कह रहे हैं?

 उनकी बात छोडि़ए... पूछकर बताता हूं। ((अधिकारी से बात करने के बाद बोले...)) बुकिंग हो रही है। जोन आयुक्त के नाम से डीडी बनवाकर ले आइए।

नरेंद्र सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक, जोन क्र.- 8, रायपुर नगर निगम

 हीरापुर सामुदायिक भवन की बुकिंग के लिए क्या करना होगा?

 संबंधित अधिकारी से मिल लें।

 सहायक राजस्व निरीक्षक कह रहे हैं कि बुकिंग नहीं हो रही है?

 हां, भवन का किराया ज्यादा था इसलिए बुकिंग बंद थी। एमआईसी में किराया कम कर दिया गया। अब फिर से शुरू हो गई है। अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं होगी।

 अब कितना पैसा देना होगा?

 पहले 25 हजार रुपए लगता था लेकिन अब 15 हजार लगेंगे।