पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवनों की बुकिंग कर रहे टेंट वाले

सामुदायिक भवनों की बुकिंग कर रहे टेंट वाले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनील कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता, उप-संभाग-1, रायपुर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड

 टेंडर विक्की चावला को

मिला था

सामुदायिक भवन का टेंडर विक्की चावला को मिला था और उन्होंने ही मुझे चलाने के लिए कहा था। वैसे भी अब हाउसिंग बोर्ड उसे खुद चला रहा है। रसीद भी वे ही दे रहे हैं।

शैलेष भडग़े, संचालक, शील किराया भंडार, गोगांव

आंखो देखी- टीम को पता चला कि सामुदायिक भवन की बुकिंग गोगांव स्थित शील किराया भंडार के संचालक कर रहे हैं। उनसे मिलने गए तो देखा कि दो कमरों के ऑफिस में से एक में सामान तो दूसरे में संचालक शैलेष भडग़े एक कर्मचारी के साथ बैठे हैं। उनसे हुई रिकॉर्डेड बातचीत के अंश...

21 जनवरी/ दोपहर 3.50 बजे

स्थान-शील किराया भंडार, गोगांव

संचालक- शैलेष भडग़े

पहले कम रेट में हो जाता था, अब नहीं होगा

केस- 1

बच्चे के बर्थडे पार्टी के लिए सामुदायिक भवन किराए पर चाहिए?

कहां रहते हैं... कब चाहिए...

यहीं गुढिय़ारी शुक्रवारी बाजार के पीछे, 29 जनवरी को चाहिए?

29 जनवरी को मिल जाएगा। 5 हजार रुपए भवन किराया, एक हजार सफाई और 10 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल लगेगा।

किराया ज्यादा बता रहे हैं, हमारे परिचित पिछले महीने शादी के लिए बुक करवाए थे, उन्हें चार हजार लगे थे?

कौन कह रहा था...

हमारे परिचित हैं, पिछले महीने ही बुक करवाए थे?

पहले की बात कुछ और थी, कम रेट पर बुकिंग हो जाती थी।

((इसी बीच उन्हें संदेह हुआ तो कहने लगे...)) पहले करवा देता था लेकिन कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं और अधिकारियों तक बात पहुंचा दी है। अब मेरे बस की बात नहीं है।

आप तो अपने लेटर पैड पर ही भवन बुक कर रहे हैं, हमारे पास उसकी प्रति है?

कुछ लोगों ने शिकायत कर दी है इसलिए अभी बंद कर दिया है।

डीजे और बर्तन आदि के लिए कितने पैसे देने होंगे?

मेरा कैटरर्स का काम है। आप भवन बुक करवा लीजिए बाकी सब व्यवस्था करवा दूंगा।

बुकिंग कैसे होगी?

सरकारी दर पर पैसे देने होंगे। हाउसिंग बोर्ड की रसीद मिलेगी। अब बुकिंग वहीं से होती है, वहां उनका आदमी बैठता है।



 वे बुकिंग कर रहे थे

शील किराया भंडार के संचालक शैलेष भडग़े डेढ़ साल से गुढिय़ारी सामुदायिक भवन को अवैध रूप से चला रहे थे। वे अपने लेटर पैड पर बुकिंग कर रहे थे।

आनंद सिंह, रहवासी, गुढिय़ारी

 पैसे खुद रख रहे थे

विक्की चावला ने सरकारी सामुदायिक भवन का ठेका हाउसिंग बोर्ड से लिया था। करीब एक साल से शैलेष भडग़े इसे अवैध तरीके से चला कर पैसे अपने पास रख रहे थे।

विनय कुमार, रहवासी, गुढिय़ारी

राजधानी में जो सुविधाएं जनता के लिए शुरू की गई हैं, उन्हें मुहैया करवाने में जिम्मेदार गड़बड़ी कर रहे हैं। कहीं आम लोगों को भटकाया जाता है तो कहीं किराए पर उठाकर पैसे अपनी जेब में रख लिए जाते हैं। गुढिय़ारी के जनता कॉलोनी में किराया भंडार वाले अपने लेटर पैड पर हाउसिंग बोर्ड का सामुदायिक भवन मुहैया करवा रहे हैं। उधर हीरापुर में नगर निगम का सामुदायिक भवन सिर्फ रसूख वालों को दिया जा रहा है। डीबी स्टार टीम को पड़ताल करते देख अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करवाने में जुट गए।

: शेष पेज २



खुलासा & राजधानी में नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के कम्युनिटी हॉल का लाभ नहीं मिल रहा जनता को, जिम्मेदार लगवा रहे चक्कर

श्रवण यदु/ शेखर झा :

9301314986/ ८९८२२२४४४५

सीधी बात

 गुढिय़ारी स्थित हाउसिंग बोर्ड के सामुदायिक भवन को अवैध तरीके से चलाया जा रहा है?

 कौन किराए पर दे रहा है, नाम बताइए...

 वहीं किराया भंडार चलाने वाले शैलेष भडग़े, वे तो वहां अपना सामान भी रख रहे हैं?

 इस महीने से भवन की बुकिंग हाउसिंग बोर्ड ऑफिस से हो रही है।

 पहले तो इसके लिए टेंडर होता था?

 ठेका निरस्त कर दिया गया है। फिर से निकालेंगे।

 पहले कौन चला रहा था?

 शैलेंद्र अग्रवाल को वर्ष 2011 से 2015 तक के लिए टेंडर दिया गया था।

 फिर पहले ही निरस्त कर दिए?

 वहां के लोगों ने शिकायत दी थी कि उसके बदले कोई किराया भंडार वाला चला रहा है।

 शैलेंद्र अग्रवाल से पहले किसके पास ठेका था?

 कोई चावला थे...

 डीबी स्टार टीम को शिकायत मिली थी कि कई महीनों से शैलेष भडग़े अपने लेटर पैड पर बुकिंग कर रहे हैं?

 मैं अभी नया हूं, पहले की जानकारी नहीं। फाइल देखने के बाद बता पाऊंगा।



ठेका निरस्त किया है, फिर से निकालेंगे